उत्तराखंड

दिगामी रूप से कमजोर बालक को किया परिजनों के हवाले…

बिछड़े हुये कंडी वाले को पुलिस ने मिलाया यात्रियों से…

कंडी वाले के पास था यात्रियों का सामान और धनराशि…

रुद्रप्रयाग। यात्रियों का सामान लेकर अचानक गायब हुये कंडी वाले को पुलिस ने खोजकर यात्रियों के सम्मुख रखा। जिसके बाद कंडी वाले ने यात्रियों का सामान वापस कर दिया। हालांकि कंडी वाला भी यात्रियों की ढूंडखोज कर रहा था, लेकिन कंडी वाले को यात्री नहीं मिल रहे थे। जबकि यात्रियों को कंडी वाला नहीं मिल रहा था। इस बीच यात्रियों ने पुलिस से अपनी समस्या बताई और पुलिस ने कंडी वाले की खोजबनी शुरू कद दी।

दरअसल, कोलकाता से कुछ यात्री केदारनाथ की यात्रा पर आये थे। शोभना नाम की यात्री ने बताया कि उनका समूह गौरीकुण्ड से केदारनाथ के लिये पैदल रवाना हुआ था। उन्होंने तीन बैगों के साथ ही अन्य जरूरी सामान कंडी वाले को दे दिया। कंडी वाले के पास दिये गये बैग में कुछ नगद धनराशि भी रखी गई थी। उन्होंने बताया कि रास्ते मंे कंडी वाला कही बिछड़ गया और खोजबीन करने पर भी नहीं मिला। जबकि वह कंडी वाले को मात्र सकल से ही जानते थे। पुलिस को समस्या से अवगत कराने के बाद पुलिस ने कंडी वाले को खोज निकाला। कंडी वाले ने बताया कि मैंने भी यात्रियों को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन यात्री कही नहीं मिले। जिसके बाद वह रात्रि प्रवास पर चला गया। सुबह जब पुलिसकर्मियों द्वारा इस कंडी वाले की मुलाकात यात्रियों से कराई गई तथा सामान सकुशल वापस लौटाया गया।

वहीं दूसरी ओर 22 सितम्बर को एक नाबालिग बालक हरीश (16) ऊखीमठ में घूमता हुआ दिखाई दिया। यह बालक अपने बारे में सही तरीके से जानकारी नहीं दे पा रहा था और दिमागी रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। पूछताछ करने एवं उसके बताये गये पते के आधार पर युवक के पिता कुंदन सिंह रावत निवासी दरकख्याली पटटी डागर टिहरी गढ़वाल से संपर्क किया गया। बालक के पिता ने अवगत कराया कि उनका पुत्र दिमागी रूप से कमजोर है और बिना बताये घर से कही चला गया है। 23 सितंबर को बालक के पिता थाना ऊखीमठ पहुंचे और पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिये धन्यवाद दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top