उत्तराखंड

मांगों को लेकर ब्लाॅक मुख्यालयों पर प्रधानों का धरना जारी..

मांगों को लेकर ब्लाॅक मुख्यालयों पर प्रधानों का धरना जारी..

मांगों को लेकर ब्लाॅक मुख्यालयों पर प्रधानों का धरना जारी…

मांगों पर उचित कार्यवाही न होने तक आंदोलन रहेगा जारी..

रुद्रप्रयाग। न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित कामन सर्विस सेंटरो को प्रतिमाह ढाई हजार रूपए देने समेत 12 सृत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का तीनों ब्लाक मुख्यालयों में धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रधानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

गत एक जुलाई से प्रदेश संगठन के आहवान पर जनपद के अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व जखोली ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधानों ने हड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद सोमवार को भी अपने-अपने ब्लाक कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए, जिसके बाद कामन सर्विस सेंटरों को ग्राम पंचायत के खाते से प्रतिमाह ढ़ाई हजार रूपए देने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेका धरने पर बैठ गए। जो पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रधानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार व पंचायतीराज लगातार ग्राम पंचायतों को कमजोर करने पर तुली है, जिसका सीधा असर ग्राम पंचायतों के विकास पर पड़ रहा है। कहा कि अभी प्रदेश संगठन के निर्देश पर आंदोलन का कार्यक्रम दस जुलाई तक निर्धारित है। अगर दस जुलाई तक प्रधान संगठन की मांगों पर अमल नहीं होता है तो यह तिथि आगे भी बढ़ सकती है। इस मौके पर ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्वाण, जिपंस विनोद राणा, अगस्त्यमुनि के ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल राणा, अमित प्रदाली, पूनम देवी, चांदनी देवी, सरला देवी, विनीता देवी, उषा देवी, योगेन्द्र तिवारी, जगत सिंह, पिं्रयका तिवारी समेत कई प्रधान उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top