उत्तराखंड

बीमारी की रोकथाम को लेकर अभियान शुरू

बीमारी की रोकथाम को लेकर अभियान शुरू

रुद्रप्रयाग। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश सिंह नितवाल ने बताया कि पशुओं में होने वाले बीमारी खुरपक्का, मुहपक्का बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान आरम्भ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अभियान को सफल बनाने के लिए नौ टीमों का गठन किया गया है। इन नौ टीमों द्वारा सम्पूर्ण जनपद में एक माह के भीतर सभी गोवंशीय एवं महीषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जायेगा। जनपद में कुल गौवंशीय तथा महिषवंशीय की संख्या एक लाख पैंतिस हजार लगभग है। खुरपक्का, मुहपक्का रोग पशुओं में पाये जाने वाली एक आम बीमारी है, जो कि विषाणु जनित रोग हैं। प्रतिवर्ष इस बीमारी से कई पशुओं की मृत्यु तथा गाभिन पशुओं का गर्भ पात एवं दुग्ध उत्पादन प्रभावित होता है। इस टीकाकरण अभियान के अन्र्तगत वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में टीकाकरण अभियान चलाया जाता है।

इस मुख्य उद्देश्य पशुओं को खुरपक्का, मुहपक्का बीमारी से पांच साल में प्रदेश एवं देश से मुक्त करना है। टीका चार माह से छोटे पशुओं एवं आठ माह से अधिक गाभिन पशुओं को छोडकर सभी प्रकार के पशुओं में लगाया जा सकता है। खुरपक्का, मुहपक्का बीमारी का टीकाकरण से ही बचाव किया जा सकता है। सभी पशुपालकों से अनुरोेध है कि वे अपने पशुओं को अवश्य खुरपक्का, मुहपक्का बीमारी का टीका अवश्य लगायें, क्योंकि पशुओं में बीमारी होने के बाद टीकाकरण नही किया जा सकता और पशु काफी परेशान हो जाते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top