उत्तराखंड

अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं: मयूर..

अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं: मयूर..

डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली..

वन भूमि स्थानांतरण मामलों में प्रभागीय वनाधिकारी से समन्वय बनाने के दिए निर्देश..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्यक्रम के तहत जनपद में बनाए जा रहे अमृत सरोवरों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय एनआईसी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जानकारी ली।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें विकासखंड अगस्त्यमुनि के अधीन 36 अमृत सरोवर पर कार्य किया जा रहा है। 22 सरोवरों पर कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण किया जाएगा। विकासखंड जखोली के अंतर्गत 26 अमृत सरोवरों का कार्य किया जाना है, जिसमें 24 पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। ऊखीमठ विकासखण्ड में 13 सरोवर बनाए जाने हैं, जिनमें 11 पर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन जो भी अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। जिन सरोवरों में वन भूमि स्थानांतरण का मामला है, उनमें प्रभागीय वनाधिकारी से समन्वय करते हुए वन भूमि स्थानांतरण की कार्यवाही तत्परता से पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए इस दिशा में सभी को गंभीरता से कार्य करना है, ताकि संबंधित क्षेत्रों के जल स्त्रोतों को रिचार्ज किया जा सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ राजीव गोयल, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, जखोली रोशन लाल, ऊखीमठ दिनेश मैठाणी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top