उत्तराखंड

बद्रीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण के दौरान भूस्खलन, 1 मजदूर की मौत,2 घायल…

बद्रीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण के दौरान भूस्खलन, 1 मजदूर की मौत,2 घायल…

उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण के चलते एक मजदूर की मौत हो गयी। आपको बता दे कि बद्रीनाथ हाईवे पर आज कल चौड़ीकरण का कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है और भारत निर्माण कंपनी विष्णुप्रयाग में चौड़ीकरण का निर्माण कार्य करवा रही है। जिसमें कई मजदूर काम कर रहे हैं। बुधवार की शाम को मजदूर सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहे थे कि तभी अचानक पहाड़ी से जबरदस्त भूस्खलन हो गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी नरेश बोल्डर की चपेट में आ गया और मलबे के अंदर दबकर नरेश की मौत हो गई।

 

जबकि नेपाल का निवासी कृष्णा एवं जोशीमठ का निवासी प्रेम सिंह भी मलबे की चपेट में आ गए। कार्यस्थल पर 50 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे और भूस्खलन के दौरान सभी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर का कहना हैं कि मजदूरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों का रेस्क्यू किया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि अन्य दो घायल मजदूरों को जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top