उत्तराखंड

गिरी के स्थानान्तरण पर भावभीनी समारोह का आयोजन..

गिरी के स्थानान्तरण पर भावभीनी समारोह का आयोजन..

गिरी के स्थानान्तरण पर भावभीनी समारोह का आयोजन..

रुद्रप्रयाग:  गुप्तकाशी थाने में वर्षों से सेवा दे रहे कांस्टेबल रविंद्र गिरी का हरिद्वार स्थानांतरण होने पर व्यापार संघ ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। व्यापारियों ने फूल मालाओं से रविंद्र गिरी का अभिनंदन भी किया। यह संभवत पहला मौका था, जब गुप्तकाशी व्यापार संघ ने किसी कंस्टेबल की विदाई को इतने भव्य तरीके से मनाया गया। बता दें कि गत कई वर्षों से जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न थानों में रविंद्र गिरी तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने कई बार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये कई तीर्थ यात्रियों के छूटे हुए मोबाइल, पर्स तथा अन्य सामग्री सुरक्षित वापस की। साथ ही यातायात को पटरी पर लाने के लिए रविंद्र गिरी ने रात भर कार्य कर क्षेत्र में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल भी पेश की। व्यापार संघ अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि सभी थानों को ऐसे सशक्त और ईमानदार कांस्टेबल की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि रविंद्र गिरी महज एक नाम ही नहीं, अपितु ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठ का पर्याय भी है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय जाटव, प्रेम सिंह नेगी, बिपिन सेमवाल आदि शामिल थे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top