उत्तराखंड

देर रात खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल..

देर रात खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल..

उत्तराखंड: आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयानक तरीके से बढ़ रहे हैं। हमारे भारत में भी उतरोतर सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसे की खबर सामने आ जाती हैं। ऐसी ही खबर आयी हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से जहा शुक्रवार की देर रात एक कार खाई में गिर गयी। उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यहां हादसा भवाली-ज्योलीकोट रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार देर रात कार संख्या डीएल 8 सीएए 2634 भवाली से दिल्ली को जा रही थी। तभी खूपी गेठिया के समीप शुक्रवार रात दो बजे कार खाई में गिर गई।

 

शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले बच्चों ने महिला के कराहने की आवाज सुनी। खाई में देखने के बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। तल्लीताल के एसओ विजय मेहता का कहना हैं कि कार में दिल्ली के तीन व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक महिला व एक पुरूष मृत मिले। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में दौलतपुर गाजियाबाद निवासी सारीन (30) पुत्र शहाबुद्दीन व सेक्टर 624 ब्लॉक शंकरपुर पूर्वी दिल्ली निवासी नीलम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोल चक्कर पुराना साकेत नगर सेंट्रल दिल्ली निवासी शोफ़िया गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top