उत्तराखंड

अल्मोड़ा में खाई में गिरी बारात की कार, चार लोगों की मौत..

अल्मोड़ा में खाई में गिरी बारात की कार, चार लोगों की मौत..

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर अल्मोड़ा से भी सामने आयी हैं। जहां बारात की की एक कार खाई में गिर गयी।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर अल्मोड़ा से भी सामने आयी हैं। जहां बारात की की एक कार खाई में गिर गयी। आपको बता दे कि धौलछीना के जमराड़ी बैंड के पास बखरियाटांड़ा में शनिवार सुबह बारात की एक कार गहरी खाई में गिर गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद 108 कर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई।

108 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले दूल्हे के परिजन हैं। वहीं टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी है। 108 सेवा के जिला प्रभारी लोकेश जोशी का कहना हैं कि फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। बरात काफलीगैर से पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग गई थी। वापसी में बरात की एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top