उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- मसूरी में खाई में गिरी कार, 1 की मौत 1 घायल..

बिग ब्रेकिंग- मसूरी में खाई में गिरी कार, 1 की मौत 1 घायल..

हाथीपांव के पास 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार..

 

 

 

 

 

हाथीपांव मसूरी रोड के पास वाहन अनियंत्रित हो गया,जिससे वह लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों के सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गयी हैं।

 

 

उत्तराखंड: पहाड़ों में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन पहाड़ो में तेज गति बेकसूरों की जान ले रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन बीता हो जब उत्तराखंड से सड़क हादसों की बुरी खबर सामने ना आई हो। बीते रविवार को उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा रिखाऊं खड्ड में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। ऐसी ही एक हादसे की खबर और मसूरी से सामने आयी हैं। जहां हाथीपांव मसूरी रोड के पास वाहन अनियंत्रित हो गया,जिससे वह लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों के सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गयी हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

बताया जा रहा हैं कि वाहन में एक लड़की व एक लड़का सवार थे, जो रात्रि में मसूरी घूमने के लिए आए थे। जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौके पर मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उक्त सिमरन (24 वर्ष) निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्णा नगर दिल्ली को खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।

 

उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। युवक रजत सचदेव पुत्र मनोज कुमार (24 वर्ष) निवासी गांधी पार्क कृष्णा नगर दिल्ली के शव को गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया किया गया।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top