उत्तराखंड

ऋषिकेश में आज से लीजिए साहसिक खेलों का मजा..

साहसिक खेल

ऋषिकेश में आज से लीजिए साहसिक खेलों का मजा.. 

उत्तराखंड : यहां 83 मीटर की ऊंचाई वाला भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग व जॉइंट स्वींग प्वाइंट है। साथ ही एक किलोमीटर लंबा फ्लाइंग फॉक्स प्लेटफार्म है। यहां प्रतिदिन बंजी जंपिंग व अन्य गतिविधियों के लिए औसतन 60 से 80 पर्यटक पहुंचते हैं। साहसिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अनलॉक-5 अच्छी खबर लेकर आया है। तीर्थनगरी में कौड़ियाला से मुनिकीरेती तक इको टूरिज्म जोन में रिवर राफ्टिंग शुरू होने के बाद गुरुवार से यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में बंजी जंपिंग भी शुरू हो रही है। रोमांच का यह साहसिक खेल पूरे छह माह बाद शुरू हो रहा है।

 

जंप इन हाइट्स के निदेशक कर्नल मनोज ने बताया कि इससे पहले की सभी एडवांस बुकिंग रद्द कर दी गई थीं, लेकिन अब फिर से उनके पास एडवांस बुकिंग आने लगी है। बताया कि जंप इन हाइट्स में साहसिक खेल गतिविधियों का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा तय निर्धारित मानकों के साथ शुरू किया जा रहा है, भारत के सबसे ऊंचे बंजी जंपिंग प्वाइंट जंप इन हाइट में 19 मार्च से सभी प्रकार की साहसिक गतिविधियां बंद कर दी गई थीं। यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में जंप इन हाइट संस्था बंजी जंपिंग सहित जॉइंट स्विंग व फ्लाइंग फॉक्स की साहसिक गतिविधियां संचालित करती है।

एक नजर में बंजी जंपिंग..

यह भारत का सबसे ऊंचा 83 मीटर हाइट वाला प्वाइंट है

जंप इन हाइट्स गांव मोहनचट्टी, यमकेश्वर ब्लॉक, जिला पौड़ी गढ़वाल में स्थित है।

यहां दो अन्य खेल फ्लाइंग फॉक्स और जॉइंट स्विंग भी संचालित किए जाते हैं।

पिछले साल 22000 पर्यटकों ने बंजी जंपिंग और अन्य गतिविधियों में भाग लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top