उत्तराखंड

ट्राली में तीन घंटे तक फंसा रहा यह व्यक्ति

रुद्रप्रयाग। आपदा के चार सालों बाद भी आपदा पीड़ित लोगों एवं स्कूली बच्चों की दिक्कतें दूर नहीं पाई हैं। आपदा पीड़ित क्षेत्रों में ट्रालियों के जरिये लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। शुक्रवार सांय के समय चन्द्रापुरी में मंदाकिनी नदी के ऊपर लगाई गई ट्राली अचानक खराब हो गई। जिस कारण ट्राली में बैठा एक व्यक्ति नदी के बीच में फंस गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस व्यक्ति को सकुशल ट्राली से निकाला गया।

बरसाती सीजन में ट्रालियों का सफर जानलेवा साबित हो सकता है। आपदा के बाद चार वर्षों में ट्रालियों का सफर करते-करते कई निर्दोश लोगों की जाने चली गई हैं, लेकिन अभी तक आपदा पीड़ित क्षेत्रों में पुलों का निर्माण नहीं हो पाया है। जिस कारण आज भी आपदा पीड़ित लोगवऔर स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। बरसात के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर आई है। जिस कारण ट्राली के जरिये भी नदी को पार करना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार सांय को चन्द्रापुरी में लगाई गई इलेक्ट्रोनिक ट्राली में अचानक खराबी आ गई। जिस कारण ट्राली में बैठा पंकज जोशी नदी के बीच फंस गया। पंकज जोशी तकरीबन तीन घंटे तक ट्राली में फंसा रहा। बाद में आपदा प्रबंधन, पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद उसे सकुशल निकाला गया। उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मुक्ता मिश्र भी मौके पर पहुंची। चन्द्रापुरी के लोगों का कहना है कि आपदा के चार साल बाद भी यहां पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। जिस कारण जनता की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top