उत्तराखंड

सरकारी अस्पताल में महिला को फर्श पर डिलीवरी कराई , जच्चा-बच्चा की मौत

देहरादून सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला को फर्श पर डिलीवरी कराई , जच्चा-बच्चा की मौत

देहरादून : देहरादून राजधानी में सरकारी अस्पताल में फर्श पर गर्भवती महिला की डिलीवरी करा दी गई। जिसके बाद मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई। दून महिला अस्पताल में गुरुवार को एक गर्भवती महिला को फर्श पर डिलीवरी कराई गई। इस दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिजनों और लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमएस का घेराव कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला सूची (27 वर्ष) पत्नी रमेश निवासी चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) को 15 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में बेड न होने पर उसे फर्श पर ही लेटाया गया था।गुरुवार सुबह चार बजे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमएस का घेराव किया। सीएमएस ने डॉक्टर पर कार्रवाई की बात की, तब जाकर परिजन शांत हुए। बता दें कि अस्पताल में 111 बेड स्वीकृत थे, पर व्यवस्था के तहत अस्पताल में 113 बेड किसी तरह लगाए गए हैं। लेकिन मरीजों के अत्याधिक दबाव के कारण इससे कई अधिक मरीज भर्ती किये जाते थे।

बताया गया कि अस्पताल में रोजाना करीब 150-55 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां गर्भवती महिलाएं जहां-तहां फर्श पर लेटी मिलती हैं। कहीं तो एक बेड पर दो-दो महिलाएं भर्ती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top