बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त मैं,दो की मौत, दो घायल…
उत्तराखंड : उत्तरकाशी जनपद के जखोल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई सबकी 2 घायल हो गए हैं घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मोरी के जखोल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन संख्या- UK-10 TA-0778 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।पुरोला से जखोल ग्राम पावँतल्ला से 01 किमी0 पीछे स्थान गुंयाघाटी के पास यह बुलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है।
जबकि 2 लोग गंभीर घायल हुये है, पुलिस, 108 सेवा मौके पर मौजूद हैं। गम्भीर घायलों को 108 के माध्यम से मोरी के CHC मोरी में लाया गया जहा घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। और ना ही मृतकों और घायलों का नाम पता चल पायाा है।