उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत चार घायल..

गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत चार घायल..

उत्तराखंड: उखीमठ राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिनका उपचार स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को राऊलेक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय राजस्व व पुलिस प्रशासन को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व व पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचे।

 

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से बेडूला निवासी 29 वर्षीय सन्दीप सिंह पुत्र प्रबल सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 34 वर्षीय जग्गी बग्वान निवासी प्रबल सिंह पुत्र राम सिंह, 35 वर्षीय बेडूला निवासी प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह, 28 वर्षीय बेडूला निवासी धनवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह, 30 वर्षीय बेडला निवासी प्रदीप सिंह पुत्र इन्द्र सिंह गम्भीर घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top