उत्तराखंड

खुद को ठगा महसूस कर रही सिलगढ़ पट्टी की जनता: लक्ष्मी

खुद को ठगा महसूस कर रही सिलगढ़ पट्टी की जनता: लक्ष्मी

खुद को ठगा महसूस कर रही सिलगढ़ पट्टी की जनता…

मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं सिलगढ़ के लोग…

पूर्व जिपंअ ने की ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा…

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के सिलगढ़ पट्टी में आज भी मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीण जनता परेशान है। सड़क, स्वास्थ्य एवं पेयजल के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ता है, जबकि क्षेत्र के शिक्षा के केन्द्रों में अध्यापकों की कमी के चलते छात्रों का भविष्य चौपट बना हुआ है।

 

रुद्रप्रयाग विधानसभा की सिलगढ़ पट्टी के ग्राम चंदी, कोठिायाड़ा, रेहड़, बग्जीवाला, खाल एवं भणगा का भ्रमण करने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा ने कहा कि क्षेत्र में आज भी मूलभूलत सुविधाएं नहीं हैं। क्षेत्रीय जनता पानी को लेकर मीलों पैदल चलने को मजबूर है, जबकि स्वास्थ्य के अभाव में ग्रामीण जनता को जिला चिकित्सालय की दौड़ लगानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिलगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य किया गया, लेकिन भाजपा सरकार ने सिर्फ चुनाव का फायदा उठाया और भोली-भाली जनता साढ़े चार सालों से बेवकूफ बनती आ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने जनता से सिर्फ अपना फायदा साधा है। बाकी उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया। राणा ने कहा कि जिन सड़कों का निर्माण क्षेत्र में वर्षो पूर्व हो चुका है। उन पर डामरीकरण और सुधारीकरण न होने से क्षेत्र की जनता को जान हथेली पर रखकर सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण जनता हर समय मौत के साये में यात्रा करने को मजबूर है। कहा कि जो वायदे जनता के साथ किये गये थे, उन पर आज तक अमल नहीं हो पाया है। क्षेत्रीय विधायक ने जनता को बरगलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।

 

उन्होंने जनता से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का पतन होने जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण जनता को कांग्रेस का साथ देना होगा। कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का विकास संभव है। भाजपा सरकार में लूट-खसूट की राजनीति हो रही है। हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने जिन मुद्दों को जुमलों की तरह इस्तेमाल कर जनता को बरगलाया है। कांग्रेस उस सच को जनता के सामने रखने जा रही है।

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में पूरी तरह से असफल रही है। सारे विभागों में पद खाली पड़े हैं, पर सरकार अब तक उन्हें नौकरी नहीं दे पाई है। गरीबी और बेरोजगारी से क्षुब्द जनता भ्रष्टाचारयुक्त डबल इंजन के प्रशासन से हतास है। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से गरीब-कमजोर वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

 

जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार ने लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान ग्राम पांजणा के पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला, उम्मेद सिंह राणा, उत्तम पंवार, राजेंद्र प्रसाद भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top