उत्तराखंड

ब्लाॅक प्रमुख ने किया अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का आहवान..

ब्लाॅक प्रमुख ने किया अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का आहवान..

विकासखण्ड जखोली के विभिन्न गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान..

 

 

रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केन्द्र रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत तुनेटा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने नेहरु युवा केन्द्र द्वारा गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए धन्यवाद देते हुए विकासखंड जखोली के अन्य गांवों में नेहरु युवा केन्द्र को आमंत्रण दिया है।

 

कार्यक्रम में प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी,जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल डबराल, नमामि गंगे के डीपीओ अभिलाषा,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मयंक रावत,वंदना,निशा,प्रीति आदि ने ग्रामीणों व बच्चों को साथ लेकर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के स्वच्छ भारत अभियान के महत्व के बारे में लोगों को बताते हुये कहा कि यह अभियान प्रत्येक गांव स्तर तक चलाया जायेगा। प्रत्येक ब्लॉक को 500 किलोग्राम प्लास्टिक का लक्ष्य दिया है। स्वच्छ भारत अभियान को गाँव स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

जिसमें सभी ग्राम प्रधानों का सहयोग रहेगा। इसके अलावा ग्राम स्यूपरी में क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव एवं एएनएम कान्ति देवी, बच्चों एवं महिलाओं के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में गांव एवं रास्ते की सफाई की गई, जिसमें लगभग 80 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया। विकासखण्ड जखोली के ल्वारा में राष्ट्रीय स्वंयसेवक विजयपाल द्वारा एनएसएस के साथ मिलकर प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित किया गया। साथ ही सभी बच्चों से कार्यक्रम में सहयोग देने और स्कूल एवं गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए भी अनुरोध किया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top