उत्तराखंड

डिमरी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी…

डिमरी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी…

राज्यमंत्री ममगांई ने पुष्प् गुच्छ भेंट कर किया स्वागत…

रुद्रप्रयाग। भाजपा युवा नेता विकास डिमरी को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने व वर्ष 2022 में होने वाले विस चुनाव में पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है।

नव नियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी ने कहा कि संगठन को साथ लेकर कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, वे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। कहा कि युवा मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विस चुनाव में पार्टी को जिले की दोनों विस सीट पर जीत दर्ज हो, इसके लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।

इधर, चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर युवा मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया किया। कहा कि भारत युवाओं का देश है। इसलिए, युवाओं का राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर भाजपा विधायक भरत चौधरी, पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, महामंत्री सुनील नौटियाल, कुलदीप काला, शक्ति केंद्र प्रभारी हिमांशु रावत, पारेश्वर ममगाईं, विवेक सकलानी आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top