भट्ट को जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी…
रुद्रप्रयाग। सांसद अजय भट्ट को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री भारत सरकार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि अजय भट्ट के रक्षा राज्यमंत्री व पर्यटन का दायित्व मिलने पर जनपद के साथ ही पूरे उत्तराखंड को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश नेपाल व चाइना के सीमाओं से लगा हुआ प्रदेश है। उत्तराखण्ड प्रदेश की सीमाएं सामरिक दृष्टि से मजबूत होंगी। उत्तराखंड राज्य में हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी रूप से सेना से जुड़ा है।
यहां के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा लगातार देखने को मिलता है। खुशी जताने वालों में विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, सरला खण्डूरी, दिनेश बगवाड़ी, महावीर पंवार, विजय कपरवान, अशोक खत्री, चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बत्र्वाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल है।