उत्तराखंड

भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं: प्रदीप

कांग्रेस न्याय पंचायत सौंराखाल की बैठक..

कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 में जुटने का आह्वान..

रुद्रप्रयाग: कांग्रेस न्याय पंचायत सौंराखाल की बैठक न्याय पंचायत प्रभारी अजय पुण्डीर की अध्यक्षता में सौंराखाल में आयोजित की गयी, जिसमें बूथ स्तर पर संयोजक नियुक्त कर कार्यकर्ताओं से भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव व घर घर जाकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को विजय बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने भाजपा सरकार की विफलताओं पर बोलते हुए कहा कि जो सरकार महगाई, बेरोजगारी व जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करा पायी हो, उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

 

प्रमुख थपलियाल ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास कर पूर्व स्वीकृत योजनाओं को अपनी उपलब्धियां गिना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने से आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है, इसलिए आमजनमानस को ऐसी जनविरोधी सरकार के खिलाफ आगे आकर कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देना चाहिए।

 

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी श्याम लाल, सह प्रभारी देवराज सिंधवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पूर्व जिपंस बीरेंद्र बुटोला, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कण्डारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रधान कपिल राणा, सेवादल के अंकुर रौथाण, कमल सिंह कप्रवाण, विजय राज, विमल चौहान सहित न्याय पंचायत सौंराखाल के 18 बूथों से आये कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top