उत्तराखंड

भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस..

भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस..

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर डाला प्रकाष..

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 41वें स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया। संगठन की ओर से प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर दीपक प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए पार्टी का झंडा रोहण किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी में संगठन एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। पार्टी के स्थापना दिवस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसका लाइव टेलीकास्ट सभी कार्यकर्ताओं ने देखा और सुना। कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए मिष्ठान वितरण भी किया।

 

इस अवसर पर दिनेश उनियाल ने कहा कि हर बूथ पर भाजपा की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना है। उन्होंने पार्टी की रीति नीति के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की और जनसंघ से लेकर पार्टी के इतिहास को विस्तार से बताया। कहा की भाजपा पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। विधायक भरत चैधरी ने कहा कि भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन पयोगी योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत से चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश एवं संगठन दिन रात चैगुनी प्रगति कर रहा है। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, युवा नेता आशीष नौटियाल, सुनिल नौटियाल, सुरेन्द्र बिष्ट, चन्द्रमोहन सेमवाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, पंकज कप्रवान सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top