उत्तराखंड

मोदी के नेतृत्व में फिर से बनेगी सरकार: चौधरी

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण के नेतृत्व में निकली विशाल मोटर साइकिल रैली
रैली के दौरान जिला मुख्यालय बना भाजपा मय
रुद्रप्रयाग। केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय एवं तहसील ऊखीमठ में विशाल मोटर साइकिल रैली निकालकर मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों से आम जनमानस को अवगत कराया। जैसे ही भाजपाईयों का मोटर साइकिल का काफिला शहरी क्षेत्रों से गुजरा, जनता भी मोदी का नारा रोक नहीं पाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण के नेतृत्व में निकाली गई विशाल मोटर साइकिल रैली में विधायक भरत सिंह चौधरीएवं लोक सभा पूर्ण कालिक डाॅ संजय ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। जिले के अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, ऊखीमठ नगर क्षेत्र में निकाली गई मोटर साइकिल रैली में ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक भरत सिंह चैधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से भारी बहुमत के साथ केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी और कार्यकर्ताओं को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार ने चार सालों में ऐतिहासिक जनहित के निर्णय लिये।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के हौंसले और उत्साह से ही मोदी सरकार बनी और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से मोदी सरकार केन्द्र में सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के चार साल के कार्यकाल में एक भी मंत्री और सांसद पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, यह एक सबसे बड़ी उपलब्धि है और इन चार सालों में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए, जिससे देश की जनता फिर से मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहती है। लोकसभा पूर्णकालिक डाॅ संजय ने मोटर साइकिल रैली से गदगद होकर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ पर पचास-पचास परिवारों से प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क कर समर्थन प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ताओं को अभी से स्थानीय निकाय, लोकसभा एवं त्रिस्तरीय पंचायत की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर बाल संरक्षण अयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सरस्वती त्रिवेदी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरला खण्डूड़ी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्सक्ष उषा चमोला, जिला मंत्री शशि नौटियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद थपलियाल, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, भाजपा नगराध्यक्ष सुनील नौटियाल, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, कुलबीर रावत, त्रिलोक रावत, घनश्याम पुरोहित, सुन्दर सिंह, रावत, मेहरवान रावत, गोकुल रावत, अगस्त्यमुनि भाजपा अध्यक्ष श्रीनंद जमलोकी, भारतभूषण भट्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह नेगी, भरदार जन विकास मंच के महामंत्री अमित रावत, दीपक रावत, दरम्यान जख्वाल, यशबीर चैहान, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा, सतेंद्र बर्तवाल, गिरवीर रावत, अनुसूया प्रसाद जोशी, माहेश्वर पुरोहित, चन्द्रमोहन सेमवाल सहित सैकड़ांे कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर ऊखीमठ नगर एवं ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने गुप्तकाशी से ऊखीमठ तक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत केदारनाथ अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, ममता नौटियाल विनोद देवशाली, गजपाल रावत, आशीष गैरोला, विजय राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top