उत्तराखंड

नई बाइक से काम पर निकले थे भाई-बहन, डंपर की चपेट में आने से हुई मौत..

नई बाइक से काम पर निकले थे भाई-बहन, डंपर की चपेट में आने से हुई मौत.. 

उत्तराखंड: देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक बाइक डंपर की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

बताया जा रहा हैं कि मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे थाना सेलाकुई पुलिस को बाजार में एक डंपर और मोटरसाइकिल के हादसे का शिकार होने की सूचना मिली। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर डंपर और एक बाइक मिली। मौके पर भारती (21) पुत्री स्वर्गीय हेमराज सिंह निवासी ग्राम फतहनगर थाना शेरकोट जिला बिजनौर हाल निवासी एकता विहार सेलाकुई घायल पड़ी मिली। जिसे 108 की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार मृतका के भाई ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। मृतका भारती अपने भाई हितेंद्र के साथ बाइक से इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रही थी। बताया कि डंपर देहरादून से विकासनगर की ओर जा रहा था। पीछे से बाइक सवार हितेंद्र अपनी बहन भारती को लेकर आ रहा था। उसके द्वारा डंपर को बाई तरफ से ओवरटेक करने की कोशिश की गई। इस दौरान बाइक डंपर की चपेट में आ गई। इस दौरान हितेंद्र छिटकर दूर गिर गया। जबकि भारती डंपर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top