देश/ विदेश

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का निधन..

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का निधन..

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का निधन..

दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से हुई मृत्यु..

 

देश – विदेश :  भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री की मृत्यु हो गई है। उन्होंने सोमवार की रात गोवा में अंतिम सांस ली। बता दें कि राजनीति में सक्रिय होने से पहले सोनाली फाेगाट अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में जलवा बिखेर रही थीं। हालांकि उन्हें असली पहचान बिग बॉस 14 से मिली थी। आइए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुद खास बातें…

एंकरिंग से की थी अपने करियर की शुरुआत..

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए वह अपने अभिनय और मॉडलिंग के शौक को जाहिर करती रहीं। उन्होंने निधन से कुछ घंटे पहले ही अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जो अब सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।

2016 में हुई थी पति की रहस्मय मौत..

सोनाली फोगाट के पति संजय की मौत साल 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उस वक्त सोनाल वहां नहीं थी। वह मुंबई में थीं। बिग बॉस 14 के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय वे काफी अकेली पड़ गई थीं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top