उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास लोगों में शुमार सुरेश भट्ट की होगी उत्तराखंड भाजपा में वापसी

सुरेश भट्ट

सुरेश भट्ट की होगी उत्तराखंड भाजपा में वापसी

 

उत्तराखंड: हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुरेश भट्ट की आएसएस से विदाई का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही सुरेश भट्ट की उत्तराखंड भाजपा में दमदार वापसी होगी। शायद सुरेश भट्ट 2022 में विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

 

हरियाणा भाजपा व सरकार की ओर से उनकी शानदार विदाई के कार्यक्रम तय किए गए हैं, जो 17 नवंबर से शुरू होंगे। विदाई कार्यक्रम रोहतक, पंचकूला, गुरुग्राम व हिसार में रखे गए हैं।

कार्यक्रम में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ठक्कर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भट्ट को प्रदेश भाजपा में महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सुरेश भट्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास लोगों में शुमार हैं भट्ट की रणनीति की वजह से 2014 में भाजपा ने पहली बार हरियाणा में नौ लोकसभा सीटें जीती थी। जबकि 2019 में सभी दस। अल्मोड़ा में विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक पारी शुरू कर चुके भट्ट को चुपचाप काम करने वाला नेता माना जाता है। वह संगठन में अनेक पदों पर काम कर चुके हैं।

उत्तराखंड के पिछले विधानसभा सभा चुनाव में गढ़वाल की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने भट्ट के ही सुझाव पर रामपुर तिराहा कांड के बहाने कांग्रेस व सपा की दोस्ती पर जबरदस्त सियासी प्रहार किया था।

कालाढूंगी निवासी सुरेश भट्ट की वापसी के बाद उत्तराखंड प्रदेश भाजपा नेताओं के कान खड़े हो गए हैं। भट्ट ने बातचीत में बताया कि विदाई कार्यक्रम के बाद 22 नवंबर को वह राज्य में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, वह उसे निभाएंगे।

अगले चुनाव लड़ने की अटकलों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। बहरहाल भट्ट की राज्य में वापसी के बाद राज्य भाजपा व सरकार में भी बड़े आहट के रूप में देखा जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top