उत्तराखंड

विधायक चौधरी ने गांव-गांव जाकर किया तिरंगा अभियान का शुभारंभ..

विधायक चौधरी ने गांव-गांव जाकर किया तिरंगा अभियान का शुभारंभ..

ग्रामीणों से देशव्यापी अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने का किया अनुरोध..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने राजकीय इंटर कॉलेज पित्रधार में स्कूली छात्रों संग तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही खेड़ाखाल, नवासू, टैंठी, गहड़खाल, क्वली, पाटा गांव में हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर जन जागरण रैली निकाली।

इस अवसर पर उन्होंने हर घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध सभी गांववासियों से किया तथा इस देशव्यापी अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने का अनुरोध सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं जनता से किया। इस अवसर पर शशि नेगी, सुरेंद्र जोशी, सोवन नेगी, विजय कंडारी, मातबर सिंह गुसाईं सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर जखोली विकासखंड के सुदूरवर्ती राइंका सिद्धसौड़ बड़मा में भाजपा जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट एवं क्षेत्रीय विधायक भरत चौधरी के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और विद्यालय के अध्यापक व छात्र-छात्राओं ने विशाल रैली निकाली।

भारत माता के उदघोष के साथ छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चमोली प्रभारी विजय कप्रवाण, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र रावत, शीशपाल रावत, तिरंगा यात्रा संयोजक अनूप सेमवाल, भूपेंद्र भंडारी, त्रिलोक रावत, ओम प्रकाश बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष जगदीश नेगी, यशवीर चौहान , दीपक रावत, विनोद कंडारी, पुष्कर, प्रदीप रावत, धनबीर बैरवान, शिव सिंह पंवार, शिवराज नेगी, सगत रौथान, भूपी रौथन आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top