देश/ विदेश

मिस इंडिया ओशियन का ताज पहाड़ी बाला के नाम…

मिस इंडिया ओशियन का ताज पहाड़ी बाला के नाम…

आयुषी ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन…

देहरादून : देश और दुनिया में उत्तराखंड की बेटियां प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उत्तराखंड की एक और बेटी ने ख़ूबसूरती का ताज अपने नाम किया है। मसूरी के झड़ीपानी की रहने वाली 23 वर्षीय आयुषी यशवर्धन के सर यह ताज सजा है। मिस इंडिया ओशियन में उत्तराखंड की इस बेटी ने ये उपलब्दी हासिल की है।

प्रतियोगिता 24 नवंबर को जेआइपी प्रोडक्शन की ओर से दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमे देश की 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। आयुषी ने सभी को पछाड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया है। अब आयुषी इंटरनेशनल लेवल पर भी देश और राज्य का नाम रोशन करना चाहती हैं। वह चीन में होने वाले ब्यूटी कांटेस्ट एशियन अवार्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बता दें कि आयुषी देहरादून में रहती हैं और उन्होंने मसूरी से स्कूली और स्नातक की शिक्षा हासिल की है उसके बाद वह मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। दरअसल, आयुषी मॉडलिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं। और इसके लिए वो कई शोज में हिस्सा भी ले चुकी हैं।

आयुषी का सपना है कि वह बड़े-बड़े डिजाइनरों के शो का हिस्सा बनें और उत्तराखंड का नाम रोशन करें। आयुषी के पिता सुदेश चंद्र और माता रानी देवी ने बेटी की उपलब्धि पर खुश हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top