उत्तराखंड

बरातियों पर धारदार हथियार से हमला, पांच लोग घायल..

बरात को बमुश्किल रवाना किया गया..

उत्तराखंड: कलियर के महमूदपुर में शादी समारोह में बारात वापसी के दौरान कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बारात और लड़की पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बारात को बामुश्किल रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली व घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच को नामजद करते हुए पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को पिरान कलियर के महमूदपुर में गुफरान के घर मंगलौर से बरात आई थी। शाम करीब छह बजे बरात वापसी के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने बरातियों पर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाने आए युवती पक्ष के लोगों से भी मारपीट की गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

 

 

कुछ महीनों पहले दुकान में चोरी हो गई थी..

सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने किसी तरह बरात को रवाना किया। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में गुफरान ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि महमूदपुर में उनकी परचून की दुकान है। कुछ महीनों पहले दुकान में चोरी हो गई थी।

उन्होंने सद्दाक उर्फ काला को रंगेहाथ चोरी करते पकड़ लिया था। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से सद्दाक और उसका परिवार रंजिश रखने लगा। आरोप है कि सद्दाक और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए योजना बनाकर बारात और उनके परिवार वालों पर हमला कर दिया, जिसमें टीपू सुल्तान, फरहार, आलीशान, सिरान, सावेज घायल हो गए।

 

थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर सद्दाक, ताजीम, कफील, कलीम, कल्लो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top