सोशल

आर्यन के पूर्व महासचिव और गढ़वाल संयोजक सहित कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफ़ा

वर्तमान अध्यक्ष की ताजपोशी से जताई नाराज़गी
देहरादून। आर्यन छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव भगवती प्रसाद मेन्दुली और पूर्व गढ़वाल संयोजक संजय बिष्ट सहित कई कार्यकर्ताओं ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सक्रिय सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने केंद्रीय कार्य समिति के अध्यक्ष/संस्थापक को पत्र भेजकर इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने पत्र में कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के चुनाव में संगठन की रीति-नीति और संविधान की नियमावली का उलंघन किया गया है। संगठन के संविधान के मुताबिक़ सक्रिय सदस्य उसे माना जाएगा, जिसे कम से कम तीन वर्ष का समय पूरा हो गया हो और प्रदेश या ज़िला स्तर पर चुनाव लड़ने का हक़ उसी को है, जो सक्रिय सदस्य हैं।
ये जरूर पड़े – समाज में मधुर संगीत समान है धाद: कर्नल कोठियाल

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष नहीं किया गया। इसमें पक्षपात किया गया है। कोर कमेटी ने कई सक्रिय सदस्यों की अनदेखी की है। इसलिए सक्रिय सदस्य पद से अपना इस्तीफ़ा दे रहे हैं।

इस्तीफ़ा देने वाले कार्यकर्ता- पूर्व प्रदेश महासचिव भगवती प्रसाद ,गढ़वाल संयोजक संजय बिष्ट ,सतेंद्र कुंवर निवर्तमान  जिला अध्यक्ष चमोली ,दीपक सिंह मेहता निवर्तमान जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ , सूरज रावत सक्रिय कार्यकर्ता ,ललित फर्त्याल वर्तमान जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा,विपिन नौटियाल निवर्तमान प्रदेश सचिव ,जोगेंद्र रावत पूर्व महासचिव ,पंकज हटवाल प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी , धीरज जोशी निवर्तमान सह मीडिया प्रभारी,विकेश डिमरी निवर्तमान जिला संयोजक चमोली, राहुल बगवाड़ी कार्यकर्ता,सुभाष रावत कार्यकर्ता,क्रांति सेमवाल कार्यकर्ता,  सूरज कोहली सक्रिय कार्यकर्ता,अरविन्द मिश्रा सक्रिय कार्यकर्ता और अन्य कार्यकर्ता….

बड़ी खबर

चमोली समस्त आर्यन संगठन की कार्यकारणी भंग

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top