उत्तराखंड

29 नवंबर से सेना भर्ती रैली,पढ़िए पूरी खबर

29 नवंबर से सेना भर्ती रैली,पढ़िए पूरी खबर..

 

 

उत्तराखंड: इंडियन आर्मी की ओर से नवंबर लास्ट में सिकंदराबाद ऑर्डिनेंस कोर सेंटर में अलग अलग पदों के लिए आयोजन होगा। इसमें सैनिक जीडी, एबीसी ट्रैक, सैनिक क्लर्क, सैनिक टेक्निकल, ट्रेड्समैन और सैनिक स्टोरकीपर पदों पर भर्ती होगी। सिकंदराबाद में होने वाली इस रैली के बाबत अधिक जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy@nic.in से हासिल की जा सकती है। वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार भर्ती रैली 29 नवंबर 2021 से 30 जनवरी 2022 तक चलेगी।

इस बीच अगर कोरोनावायरस के मामले बढ़े तो भर्ती रैली कैंसिल भी हो सकती है। रैली कैंसिल करने का पूरा अधिकार कमांडेंट एओसी सेंटर को होगा। ट्रेड्समैन भर्ती के लिए योग्यता न्यूनतम 10वीं पास मांगी गई है। 10वीं में प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक जरूरी हैं। इसके अलावा सैनिक जीडी पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। इसके लिए कम से कम 45 फीसदी अंक के साथ पास होना जरूरी है। बाकी अन्य पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। सैनिक जीडी और सैनिक टेक्निकल पद के लिए कम से कम साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष है। सैनिक ट्रेड्समैन और सैनिक क्लर्क व स्टोरकीपर पद के लिए न्यूनतम आयु साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top