उत्तराखंड

उन्नति पोर्टल एवं अपणि सरकार पोर्टल का विधिवत शुभारंभ…

उन्नति पोर्टल एवं अपणि सरकार पोर्टल का विधिवत शुभारंभ...

उन्नति पोर्टल एवं अपणि सरकार पोर्टल का विधिवत शुभारंभ…

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री व विधायक रहे मौजूद…

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सभी विभागों की सेवाओं को एकीकृत करते हुए जनमानस तक सुविधाजनक, कुशल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “अपणि सरकार“ पोर्टल की शुरुआत की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी से “उन्नति पोर्टल“ एवं “अपणि सरकार“ पोर्टल का शुभारंभ किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि सभी नागरिकों को अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 9 विभागों की 75 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जो पूर्णतया फेसलेस, कैशलेस व पेपरलेस तरीके से उपलब्ध होंगी।

इससे पूर्व जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह तथा स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी की उपस्थिति में राज्य सरकार की इस योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभागीय योजनाओं की कुल 75 सेवाओं की जानकारी ली गई। प्रदेश की राजधानी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के लाभार्थियों से बात की। साथ ही उनसे पोर्टल को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।

 

उन्होंने पोर्टल की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फेसलेस, कैशलेस व पेपरलेस प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक नागरिक का अपना डैशबोर्ड होगा, जिसके माध्यम से नागरिक सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही आवेदन की स्थिति को जान सकेंगे व प्रमाण-पत्र को प्राप्त कर सकेंगे। उपलब्ध होने के बाद प्रमाण-पत्र की प्रमाणिकता को पोर्टल के माध्यम से सत्यापित किया जा सकेगा तथा सभी प्रमाण-पत्रों को डिजिलॉकर में एकीकरण एवं संगृहित किया जाएगा।

 

इसकी प्रगति व मुद्दों की समीक्षा मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव द्वारा की जाएगी। इसके अंतर्गत होने वाली सेवाएं समय पर उपलब्ध होंगी। साथ ही भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए कुल 75 सेवाओं को अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, भू-कानून समिति के सदस्य अजेंद्र अजय, पूर्व दर्जामंत्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला महाप्रबंधक उद्योग एचसी हटवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, सेवा योजन अधिकारी कपिल पाण्डेय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मोहित डबराल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top