उत्तराखंड

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू का प्रदर्शन…

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू का प्रदर्शन…

जिला मुख्यालय में रैली निकालकर जताया आक्रोश, केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी… 

रुद्रप्रयाग। ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के अवसर पर संगम बाजार से रुद्रा काम्पलैक्स तक मजदूर यूनियनों ने सीटू के नेतृत्व में रैली निकालकर केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद जनसभा का आयोजन किया गया।
सभा का संचालन करते हुए सीटू जिला महामंत्री वीरेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की मजदूर विरोधी दमनकारी नीति के खिलाफ देश का मजदूर दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने को मजबूर हुआ है।

कहा कि केन्द्र सरकार विगत चार वर्षों से पूंजीपतियों के दबाव में करोड़ों मजदूरों की छटनी कर दी है और श्रम कानूनों में संसोधन कर गरीब मजदूरों को पूंजीपतियों से शोषण व उत्पीड़न करा रही है। पूरे देश के भीतर गरीब, विधवा व असहाय भोजनमाता को 18 वर्षों बाद भी काम के बदले दाम देने के वजाय उनकी लाखों की संख्या में छंटनी कर दी है, जिससे उन्हें रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री कामरेड गंगाधर नौटियाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व पूरे देश के मजदूर किसानों से वायदा किया था कि हमारी सरकार आते ही मजदूर किसानों के अच्छे दिन आयेंगे।

यही नही सभाओं में कहा गया कि किसानों के लिए डाॅ स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जायेगा, लेकिन ठीक इसके उलट हुआ। सत्ता में आते ही सबसे पहले श्रम कानूनों में संसोधन कर कमजोर किया गया और किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण कानून लाया गया, जिससे देश के लाखों किसान आत्म हत्या करने को मजबूर हैं।

सभा में संविदा श्रमिक संघ सिंगोली भटवाड़ी की जिलाध्यक्ष अमरनाथ शुक्ला, नवदीप कंडारी, पंचमी देवी, रीना बिष्ट, नंदा देवी, हरीश किमोठी, भावना रावत, गोदाम्बरी देवी, कमला देवी, रणदेई देवी, गुड्डी देवी, जय सिंह, मदन सिंह रावत, सोनी देवी, रजनी देवी, देवानंद नौटियाल सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top