उत्तराखंड

खेलो इंडिया में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने जीता दूसरा पदक….

खेलो इंडिया में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने जीता दूसरा पदक….

देहरादून : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने दूसरे दिन भी रजत पदक कब्जाया। 3000 मीटर दौड़ 10 मिनट तीन सेकेंड में पूरी कर अंकिता ने अपना सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड भी बनाया। उत्तराखंड की झोली में आए दो पदकों में अंकिता का ही योगदान है।

खेलो इंडिया में अंकिता ध्यान ने अंडर-17 वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंकिता ध्यानी मामूली अंतराल से प्रथम स्थान से चूकी। इसी के साथ लगातार दो दिन अंकिता ने गोल्ड व रजत पदक हासिल किए। इससे पहले गुरुवार को अंकिता ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड पदक जीता था। इसमें अंकिता ने चार मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी। उन्हें खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मेडल पहनाया।

अंकिता के कोच मिस महेशी ने कहा कि अंकिता ने प्रतियोगिता के लिए कई महीनों से कड़ी मेहनत की थी। आज उसे मेहनत का परिणाम भी मिल रहा है। बताया कि अंकिता पौड़ी के मेरूड़ा गांव की रहने वाली हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। वह सामान्य परिवार से हैं। बताया कि अंकिता अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर पांच से अधिक पदक जीत चुकी हैं, जबकि राज्य स्तर पर 30 से ज्यादा पदक जीते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top