उत्तराखंड

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को मिला स्वच्छता सम्मान…

पंचायत अध्यक्ष ने जताया क्षेत्रीय जनता का आभार…

उत्कृष्ट कार्य पर नगर पंचायत के ईओ को भी मिला प्रशस्ति पत्र…

रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि ने स्वच्छता में प्रदेश की नगर पंचायतों में प्रथम स्थान हासिल किया है। पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षण में सम्मान से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दस लाख रुपए का चेक नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की अध्यक्ष अरुणा देवी और अधिशासी अधिकारी हरेन्द्र चैहान को दिया। इससे पहले भी उत्तर भारत में प्रथम स्थान हासिल करने पर नगर पंचायत ने पुरस्कार प्राप्त किया था।

दरअसल, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को पूरे प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में प्रथम स्थान आने पर अटल निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित होने पर जनपद का नाम रोशन हुआ है। नगर पंचायत ने इसका श्रेय नगर के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों दिया है। वहीं गत मार्च माह में नगर पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वच्छ सर्वेक्षण में सम्मानित हो चुकी है। बुधवार को देहरादून में आयोजित हुए समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एवं शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली के हाथों नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को अटल निर्मल नगर पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल एवं ईओ हरेन्द्र चैहान को दिया गया। इसके अलावा नगर पंचायत को संवारने के लिए दस लाख का चैक भी दिया गया।

इसके अलावा गत मार्च माह में भी नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार मिल चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरूणा बेंजवाल ने बताया कि क्षेत्र की समस्त जनता, विद्यालयो के छात्रों, समस्त सभासदगण, नपं के कर्मचारी, पर्यावरण मित्र एवं प्रशासन के सहयोग से यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने नगर की जनता को भविष्य में भी इसी प्रकार स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को सहयोग करने की अपील की है, जिससे सुन्दर नगर स्वच्छ नगर की संज्ञा सफल हो सके।

वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर पंचायत के ईओ हरेन्द्र चैहान को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top