उत्तराखंड

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार, एक की मौत…

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी गांव जा रहे ग्रामीणों की कार…

उत्तराखंड : ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपली खाड़ी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। जबकि, दो लोगों को खाड़ी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।  जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को हाईवे पर पर उपली खाड़ी के पास एक मारुति कार संख्या यूके 07 जेड-1792 अनियंत्रित होकर सड़क से 30 मीटर नीचे हेंवल नदी में गिर गई। दुर्घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।

लेकिन जब तक पूरण सिंह (52) पुत्र रणजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल थान गांव निवासी चालक प्रवीन सिंह (37) पुत्र प्रताप सिंह, प्रताप सिंह (42) पुत्र महेंद्र सिंह, चैत सिंह (48) पुत्र नारायण सिंह और विजेंद्र सिंह (37) पुत्र कुंवर सिंह को अस्पताल पहुंचाया। प्रवीन सिंह और प्रताप सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया गया। जबकि चैत सिंह और विजेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि कार सवार खाड़ी से अपने गांव थान बिडोन जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। स्थानीय निवासी अरण्य रंजन ने बताया कि 108 सेवा दुर्घटना के एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची थी। जिससे घायलों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष शर्मा ने दुर्घटना का कारण कार की तेज रफ्तार होना बताया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top