उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो लोगों की कटी चोटी, हड़कंप

उत्तराखंड में दो लोगों की कटी चोटी, हड़कंप
हरिद्वार/नैनीताल। रुड़की के बाद अब हरिद्वार में भी चोटी कटने से हड़कंप मच गया। सिडकुल के ग्राम रोशनाबाद में नहाने गयी पूजा नाम की महिला की चोटी कटी मिली। बताया जा रहा है कि 20 मिनट तक पूजा बाथरूम में ही बेहोश पड़ी रही।

पति ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। पूजा को मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया है। 30 वर्षीय पूजा और उसका पति दिहाड़ी मज़दूरी करते हैं। दम्पति यूपी के शाहजहापुर के रहने वाले हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं नैनीताल के भीमताल में 16 वर्षीय इनाज के बाल कटने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय उसकी चोटी कटी हुई मिली। स्थानीय लोग कटी हुई चोटी देखने के लिए पीड़ित परिवार के घर पहुँच रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top