उत्तराखंड

बागेश्वर में 4 बच्चे गदेरे में डूबे, 3 की मौत 1 लापता..

बागेश्वर में 4 बच्चे गदेरे में डूबे, 3 की मौत 1 लापता..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां नदी में नहाते हुए डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गयी।

 

उत्तराखंड: प्रदेश के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां नदी में नहाते हुए डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गयी। आपको बता दे कि बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील में चार किशोर गर्मी से राहत पाने के लिए कपकोट थाने से 50 किलोमीटर आगे गोगिना गधेरे में नहाने चले गए। बच्चे गदेरे में नहा ही रहे थे कि अचानक पानी तेजी से उनकी तरफ आया और पानी के तेज बहाव में बच्चे डूब गए। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।

 

सुचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया पुलिस ने 3 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। एक बच्चा अभी भी लापता बताया जा रहा है। इसमें सेव तीन बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते हैं। वह गर्मियों की छुटियों में घर आए हुए थे। जबकि एक अन्य स्थानीय बच्चा भी उनके साथ नहाने चला गया था ।

मृतकों की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला, अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला और सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह के रूप में हुई है। जबकि एक का शव अभी नहीं मिला हैं। बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव का कहना हैं कि अभी तक तीन बच्चों के शव को पुलिस और तहसील प्रशासन की मदद से निकाल लिया गया है।

 

मौके पर एसडीआरएफ की टीम तैनात है। सर्च अभियान जारी है। चौथे बच्चे की तलाश भी की जा रही है। सभी बच्चे स्थानीय बताए जा रहे हैं, जो कि नहाने के लिए गदेरे में गए थे और अचानक पानी तेज होने पर सभी डूब गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top