देश/ विदेश

चारा लेने गयी 17 साल की दिव्यांग से सामूहिक दुष्कर्म, पहचान छिपाने के लिए फोड़ दी आँखे..

चारा लेने गयी 17 साल की दिव्यांग से सामूहिक दुष्कर्म, पहचान छिपाने के लिए फोड़ दी आँखे..

देश-विदेश: बिहार में चारा लेने गई 17 साल की दिव्यांग किशोरी से कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए किशोरी की आंखों में निर्दयता से लकड़ी का टुकड़ा घुसाकर फोड़ दिया और मरने के लिए फेंककर वह से फरार हो गए। किशोरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

 

यह घटना मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में घटित हुई है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही किशोरी बोलने और सुनने में अक्षम है। मंगलवार दोपहर को वह बकरी के लिए चारा और जलावन की लकड़ी लेने के लिए गांव के नजदीक मनहरपुर की तरफ नदी किनारे गई थी।

 

इसी दौरान कुछ दरिंदों ने उसे अपना शिकार बना लिया। किशोरी के बहुत देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले परिजनों को वह एक बगीचे में लहूलुहान हालत में बेहोश मिली। परिजन उसे तत्काल उमगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया और हालत गंभीर देखकर मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मधुबनी सदर अस्पताल ने किशोरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की एक आंख लकड़ी घुसाकर पूरी तरह फोड़ दी गई हैं, जबकि दूसरी आँख की भी रोशनी चले जाने का खतरा है। इसके अलावा उसके चेहरे पर भी गंभीर घाव बन गए हैं।

हरलाखी थानाध्यक्ष ने बताया कि दुष्कर्म में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान लक्ष्मी मुखिया के तौर पर की गई है। किशोरी के परिजनों ने उसे घटना के समय नदी की तरफ से आते हुए देखा था और उसके शरीर व कपड़ों पर मिट्टी और गेहूं के खेत की घास लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पकड़े गए युवक से अन्य आरोपियों के नाम पूछे जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top